फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

गली में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में तीन घायल, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
दीदार नगर में गली में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद ने एक पक्ष ने दूसरे पर ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला सहित तीन लोगों को घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने हत्या की कोशिश, मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। केयूके थाना में दर्ज दीदार नगर वासी योगेश कुमार ने बताया कि उसका नरकातारी रोड पर सैलून है। उनके पड़ोस में रहने वाले कृष्ण उर्फ काला ने अपने घर के सामने गली में 15-16 गाय बांधी हुई है। इससे उनके साथ-साथ आसपास के लोग भी परेशान है। उन्होंने इस बारे में कई बार कृष्ण व उसके परिवार को इन पालतू गाय को कहीं एकांत जगह पर बांधने की मांग की थी, मगर कृष्ण ने उन गाय को हटाने से मना कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भी दी थी। शिकायत की सुनवाई के दौरान कृष्ण व उसके परिवार वालों ने आश्वासन दिया कि वह गाय को चार-पांच दिन में गली से हटा कर कहीं अन्य स्थान पर बांध लेंगे। 22 जुलाई की सायं उसकी माता कमला देवी व पड़ोसी दिनेश व अन्य पड़ोसी कृष्ण के घर के सामने गली में पहुंचे। गली में कृष्ण, उसका भाई श्याम, उसका बेटा दिनेश व उसकी माता सुनहेरी देवी पहले से ही खड़े हुए थे। जब उसे गायों को गली में न बांधने के बारे में कहा तो वह तैश में आ गया। कृष्ण ने घर के आगे पहले से रखी ईंटों में से ईंट उठाकर उसकी माता को मार दी। अन्य आरोपियों ने उन पर ईंटों से हमला बोल दिया, जिससे उसकी माता बेहोश हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कृष्ण उर्फ काला, श्याम, दिनेश व सुनहेरी देवी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसआई वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed