{"_id":"60f5ce928ebc3e6d4330abd7","slug":"crime-kurukshetra-news-knl77066387","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी का पाइप तोड़ने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी का पाइप तोड़ने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
पाइप तोड़ने को लेकर हुए विवाद में गांव मलिकपुर में एक पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौच करने, जाति सूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में अमृतपाल ने बताया कि उसने अपने घर में एसी लगाया हुआ है। एसी के पानी का पाइप पंचायती गली में निकाल रखा है। बताया कि उसके पड़ोस में गली में कुछ दूरी पर गुरविंदर सिंह और मशहूर सिंह का मकान है।
दोनों आरोपियों ने उसके एसी की पाइप तोड़ दी। जब उसकी माता सरोज बाला ने ऐसा करने से रोका तो गुरविंद्र सिंह और मशहूर सिंह उनकी माता को गालियां दीं और छत पर चढ़कर गुरविंद्र सिंह ने पाइप तोड़ने तथा जाने से मारने की धमकी दी। उसकी माता ने 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस मौके पर आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उसकी माता ने लिखित शिकायत थाना में दी तो आरोपियों ने पंचायत में मामला निपटाने को लेकर तीन चार दिन का वक्त लिया। इसी बीच गांव में पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने कुछ भी करने की धमकी दी। इसके पश्चात घर पहुंचने पर गुरविंद्र सिंह ने पाइप तोड़ दिया और उन्हें जाति सूचक शब्द कहे। आरोप लगाया कि मशहुर सिंह ने भी उन्हें जाति सूचक शब्द कह कर उनका अपमान किया और जान से मारने की धमकी दी।
मामले की जांच कर रहे डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।