फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

करिंदे से मारपीट करके शराब व नकदी छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
एक महीना पहले शराब के ठेके पर करिंदे से मारपीट करके नकदी व शराब छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 06 जून को बिट्टू राजन वासी राहडा (करनाल) ने थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बगथला शराब के ठेके पर नौकरी करता है। 06 जून को वह ठेके पर मौजूद था उसी समय शैंटी वासी धुराला व एक अन्य युवक बाइक पर शराब लेने आए थे। जबरदस्ती ठेके के अंदर घुसते ही शैंटी ने उसकी गर्दन पकड़ ली और दूसरे युवक ने उसके सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया था। उसके बेहोश होने पर आरोपी शराब की बोतलें व 5-6 हजार रुपये नकदी छीन कर भाग गए थे। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी शैंटी को गिरफ्तार करके पूछताछ की। आरोपी की पहचान पर पुलिस ने अन्य आरोपी रवि वासी टिकरी को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल बाइक व तीन हजार रुपये नकदी बरामद करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed