फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

जमीनी विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए टकराव पर पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बूटा सिंह वासी चम्मू कलां ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। 8 जुलाई को करीब साढ़े 4 बजे उसके घर हरमीत सिंह उसे खेत में डोल डालने के लिए बुलाने आया था। वह उसके खेत में पहुंचा तो वहां पहले से हरमन सिंह, दिलेर सिंह, कुलदीप, गुरमेज सिंह, अमरीक सिंह हथियार सहित मौजूद थे। हरमीत सिंह व कुलदीप सिंह ने उसे पकड़ लिया तथा अन्य आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसके पिता अंग्रेज सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। उसके पिता ने उसे पीएचसी इस्माईलाबाद ले गए थे जहां से कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया था। वहीं दूसरे पक्ष से दिलेर वासी चम्मू कलां ने थाना में दी शिकायत में बताया कि 8 जुलाई करीब शाम 6 बजे वह तथा उसका भतीजा हरमीत सिंह अपने खेत में डोल बना रहे थे तभी अंग्रेज, उसके बेटे बूटा सिंह सहित अन्य तीन युवकों ने उन पर तलवार पर हमला कर दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जयभगवान ने कहा कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से है। पता चला है कि इनका जमीन बंटवारे को लेकर झगडा चल रहा है। इसी कारण एक दूसरे पर आरोप प्रति आरोप लगा रहे है। मामले की गहनता से जांच की जा रही। आसपास के खेतों वालों से सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed