फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

मारपीट, छेडख़ानी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहाबाद पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मारपीट, छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि अपने परिवार के साथ अंबाला छावनी में रहती है और उनकी कृषि भूमि नई बस्ती नलवी में है। उसके ससुर की मृत्यु के बाद उनकी जमीन का बंटवारा हो गया था, जिसमें आधी जमीन जमीन उसके दोनों बेटों और आधी जमीन संजीव के नाम हुई थी।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि संजीव ने फैसले के विरुद्ध जाकर उनके हिस्से की जमीन में घास लगा दी। पिछले दिनों जब शिकायतकर्ता ने अपने खेत को जोतने की कोशिश की तो पूनम और कैलाशो देवी ने उन्हें खेत जोतने से रोक दिया और दोनों ने उसे धक्का दिया व गर्दन मरोड़ दी। इसी बीच संजीव भी मौके पर आ गया और उसके साथ बदतमीजी की और गाली गलौज करने लगा। जब शिकायतकर्ता ने उसे रोकना चाहा तो उसने उससे मारपीट करने की कोशिश की और छेड़खानी की। उसके पति और दोनों बच्चों ने ट्रैक्टर छोड़कर उसे बचाया। इस विवाद को निपटाने के लिए पंचायत में बातचीत की गई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। संजीव ने उन्हें फोन पर हत्या करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed