फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

56 पेटी देसी नकली शराब सहित टाटा ऐस चालक व कंडक्टर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
गुप्त सूचना पर सीआईए-2 की टीम ने शराब के साथ दो लोगों को गाड़ी समेत काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 56 पेटी देसी शराब बरामद की है। आरोपी बगैर नंबर की गाड़ी में करनाल व सोनीपत में शराब सप्लाई करते थे। आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ गोलू पुत्र दलबीर सिंह व सुनील पुत्र सुमेर वासी बडौता (सोनीपत) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि सीआईए-2 के एसआई जीत सिंह, दीपक कुमार, श्रवण कुमार बलविंद्र सिंह की टीम बराड़ा चौक शाहाबाद के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि संजय पुत्र हरिप्रसाद वासी पानीपत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साहा (अंबाला) में शराब तैयार करके सप्लाई करता है। आरोपी सोमवार को भी टाटा ऐस (छोटा हाथी) में शराब लोड करके करनाल व पानीपत में सप्लाई के लिए जा रहे हैं। सूचना पाकर टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ काबू करने के लिए साहा मोड़ शाहबाद पर नाकाबंदी शुरू कर दी तथा आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद साहा की तरफ से एक टाटा ऐस आता दिखाई दिया, जिसे रोककर ड्राइवर व कंडक्टर से पूछताछ की। पुलिस ने ड्राइवर सचिन व कंडक्टर सुनील से अलग-अलग पूछताछ की। वहीं गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। गाड़ी जांच करने पर पुलिस को 56 पेटी देसी शराब मार्का क्लब माल्टा बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 के इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 56 पेटी नकली देसी शराब सहित दो नंबर प्लेट बरामद हुई है। इन नंबर प्लेट पर एचआर67सी9392 लिखा हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पांच दिन के पुलिस रिमांड की मांग की है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग (आबकारी) ने पुलिस टीम के साथ मिलकर साहा स्थित श्याम कॉलोनी की दो कोठियों में रेड की। पहली कोठी से जो कि अमनप्रीत सिंह सुपुत्र गुरमेल सिंह निवासी गणेशपुर, थाना शहजादपुर के नाम से दिखाई गई है, वहां से देसी शराब का तैयार माल 21 पेटी, जिनमें से 252 बोतलें, 5880 खाली बोतलें, सात तरह के लेबल, जिनमें एक पंजाब, एक हिमाचल व पांच हरियाणा के, दो मशीनें ढक्कन टाइट करने वाली, करीब 2000 लीटर की दो टैंकी, जिनमें एक छोटी टैंकी 100 लीटर की, 42 पेटी हरी, सौफी मार्का, खाली लेबल वाली 504 बोतलें, पांच हाइड्रोमीटर, खाली कांच की बोतलों से भरी हुई छह बोरियां, बनी हुई शराब 400 लीटर, शराब को रंग देने वाला केमिकल 20 लीटर, फर्स्ट च्वाइस के चार बैग लेबल हरियाणा, हरी हीर सौफी मार्का हरियाणा एक बैग, मैजिक संतरा, क्लब माल्टा, ओल्ड फॉक्स रम, रसीला संतरा, मस्ती माल्टा की शराब के विभिन्न लेबल बरामद हुए है। इसके अलावा दूसरी कोठी जो कि हरेंद्र सिंह सुपुत्र महावीर सिंह के नाम है जोकि पानीपत के चालक जसबीर सिंह को किराए पर दर्शाई गई है, वहां से 13 बोतल लिकर फलेवर, करीब पांच बोरे खाली ढक्कन के, 300 किलो के 40 खाली ड्रम, 50 लीटर की छोटी कैनी 12, होलोग्राम 2600 बरामद करने का काम किया गया है। उक्त जानकारी आबकारी एवं कराधान विभाग (आबकारी) के डीईटीसी आलोक पासी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed