फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

राज्यमंत्री के जानकार को टोकना पड़ा भारी, दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime
वीरवार देर रात्रि झांसा रोड स्थित मां भद्रकाली मंदिर चौक स्थित पुलिस नाके पर एक गाड़ी जब चौक पर पहुंची, तो नाके पर तैनात पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक ने कार चला रहे युवक से सीट बेल्ट और मुंह पर मास्क न लगाने के लिये टोका। इस दौरान पुलिस की कार चला रहे युवक के साथ बहस हो गई। पुलिस कर्मी जब कार चला रहे युवक की मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग करने लगा तो युवक ने पुलिस कर्मी से मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद युवक व पुलिस कर्मी के बीच बहस और बढ़ गई। इसी बीच उपनिरीक्षक ने बीच बचाव किया, लेकिन मामला बढ़ता चला गया। युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। थोड़ी देर के बाद प्रदेश के एक मंत्री का भाई अपने समर्थकों के साथ वहां पर पहुंच गया। इस दौरान गश्त कर रहे उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा व पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी भी मौके पर पहुंच गये। कार चला रहे युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। पुलिस कर्मी शराब के नशे में है। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मियों को मेडिकल जांच के लिए एलएनजेपी अस्पताल में लाया गया, जहां पर दोनों की मेडिकल जांच हुई। बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीने की बात सामने नहीं आई है। प्रशासन ने दबाव बढ़ने के बाद दोनों पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

नहीं पी रखी थी शराब : कर्मबरी
इस बारे में आरोपी सहायक उपनिरीक्षक कर्मबीर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उसने शराब नहीं पी थी, बल्कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपने हाथों पर सैनिटाइजर का प्रयोग किया था, जिसके कारण उनके हाथों से एल्कोहल जैसी बदबू आ रही थी। उसने बताया कि उसने अपनी ड्यूटी में कोई कोताही नहीं बरती थी।
विज्ञापन

दो पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर: रोशन लाल
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने सहायक उपनिरीक्षक कर्मबीर व उपनिरीक्षक रणधीर सिंह को ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार करने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। दोनों पुलिस कर्मचारियों पर आरोप था कि उन्होंने पुलिस नाके पर एक युवक के साथ जांच के दौरान दुर्व्यवहार किया था। कार चालक युवक की मांग पर दोनों पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराया गया था। मेडिकल जांच में शराब पीने की कोई बात सामने नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed