फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

शिवम के खिलाफ शाहाबाद में भी होगी एफआईआर दर्ज : प्रतिभा सुमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद के नगर पालिका के उप प्रधान गुलशन कवात्रा के बेटे शिवम के खिलाफ शाहाबाद में भी एफआईआर दर्ज होगी। जिसके निर्देश हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन ने दिए हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान की है।
विज्ञापन

शाहाबाद में एफआईआर दर्ज करने की लिखित शिकायत छात्रा की माता ने हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा को सौंपी है। प्रतिभा सुमन ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह केस लड़ने के लिए छात्रा के परिजनों को आयोग की तरफ से वकील की व्यवस्था की जाएगी और इस केस का निर्णय होने तक परिजनों का कोई भी कानूनी खर्च नहीं होने दिया जाएगा। महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन व आयोग की सदस्य नम्रता गौड़, इस मामले की जांच के लिए मंगलवार को विश्राम गृह पहुंचीं। जहां उन्होंने छात्रा के परिजनों और शिवम व उसके परिजनों से मुलाकात कर दोनों का पक्ष जाना। महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन ने कहा कि यह बेहद गंभीर घटना है और छात्राओं पर इस तरह का अत्याचार महिला आयोग कभी बर्दाशत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि छात्रा के परिजनों ने उन्हें बताया है कि शिवम पर दिसंबर 2019 में भी शाहाबाद क्षेत्र में एक छात्रा के घर में घुसकर उसका हाथ पकड़कर उसे घर से बाहर लेकर आने व उसके घर पर पत्थर फेंकने का आरोप है। शिवम की इस हरकत से परेशान छात्रा की मां शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन भी गई थी लेकिन शाहाबाद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। दिसंबर माह में पुलिस स्टेशन में कौन सा अधिकारी तैनात था और छात्रा की माता ने किसे शिकायत दी थी, इसकी भी जांच होगी। अध्यक्षा ने कहा कि शाहाबाद की छात्रा ने दिल्ली पुलिस को भी तीन पेजों की शिकायत सौंपी थी, लेकिन पुलिस ने दी गई शिकायत को नजर अंदाज करके एफआईआर में छात्रा के बयानों को बदला है। इस एफआईआर से छात्रा व उसके परिजन संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

छात्र से परेशान होकर छात्रा पढ़ाई के लिए दिल्ली गई
महिला आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि बयानों में सामने आया है कि शिवम व छात्रा में बेशक फ्रेंडशिप थी, लेकिन इसकी आड़ में किसी को परेशान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि छात्रा की माता ने बयान दिए हैं कि शिवम से परेशान होकर छात्रा ने शाहाबाद के कॉलेज को छोड़ दिया और पढ़ने के लिए दिल्ली चली गई, लेकिन बाद में शिवम ने दिल्ली जाकर भी छात्रा को परेशान किया। जिस कारण अंत में परिजनों ने दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे खिलाफ रचा जा रहा राजनीतिक षडयंत्र: गुलशन
गुलशन कवात्तरा ने महिला आयोग की अध्यक्षा से कहा है कि उनके खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र रचा जा रहा है और कुछ लोग जानबूझ कर इस मामले को तूल देने पर लगे हुए हैं और शहर की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब 5-6 साल से इस मामले की जानकारी छात्रा की माता व अन्य परिजनों को थी, तो उस समय ही उन्हें क्यों नहीं रोका गया। छात्रा उनकी बेटी की तरह है और इस मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना को भी जानबूझकर बड़ा रूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed