{"_id":"5e5eaed68ebc3ec7510aaca2","slug":"crime-kurukshetra-news-knl241924180","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 किलो अफीम ले जाते सीआरपीएफ कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 किलो अफीम ले जाते सीआरपीएफ कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
crime
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष टास्क फोर्स अंबाला की टीम ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र से सीआरपीएफ कांस्टेबल सहित दो लोगों से छह किलो से अधिक अफीम बरामद होने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी उमेदा राम (35) और मध्य प्रदेश के नीमच निवासी मुकेश (32) के रूप में हुई है।
एसटीएफ अंबाला के प्रभारी डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो तस्कर भारी मात्रा अफीम लेकर ट्रेन के जरिये कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं ओर वह ग्राहक को अफीम पहुंचाने के लिए बिरला मंदिर के पास आ रहे हैं। दोनों आरोपी पिछले कई वर्षों से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अफीम की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए बिरला मंदिर के पास नाकाबंदी जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम उमेदा राम व मुकेश बताया। चेकिंग के दौरान उनके पास से एक बैग बरामद किया जिससे छह किलो से अधिक अफीम बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी अनुसार उमेदा राम नीमच में वर्ष 2006 में सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वह अफीम की तस्करी करते समय वह अपने साथ सीआरपीएफ का पहचान पत्र लेकर चलता था और जब भी कोई उनसे उनके सामान के बारे में पूछता तो वह अपना सीआरपीएफ का कार्ड दिखा देता था। वहीं उसके साथी मुकेश ने टैक्सी ड्राइवर होने का दावा किया है। इस मामले में सीआरपीएफ मुख्यालय को आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया गया है।