फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

पुर्तगाल भेजने के नाम पर हड़पे साढ़े 5 लाख रुपये, दो के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
पिहोवा। पुर्तगाल भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में सरस्वती खेड़ा भट्टमाजरा निवासी सरुप सिंह ने कहा कि उसने कश्मीर सिंह की जमीन के साथ कुछ जमीन ठेके पर ली हुई है। इसी कारण उसकी कश्मीर सिंह के साथ अच्छी जान पहचान हो गई थी। एक दिन कश्मीर सिंह उसे कहने लगा कि वह व उसका साथी कृष्ण लाल निवासी गांव जलबेहड़ा लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। अगर वह विदेश जाना चाहता है तो वह उसे कम पैसे लेकर विदेश भेज देगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार कश्मीर सिंह ने उसे लालच देते हुए कहा कि अगर दो लोग विदेश जाना चाहते हैं तो उनका खर्चा भी काफी कम आएगा। उनकी बातों में आकर उसने खुद व अपने साली के बेटे कर्णदीप सिंह निवासी केरोबुश (होशियारपुर) के लिए सौदा तय कर लिया था। तब उन दोनों ने उसे बताया कि वह लोग उनको पुर्तगाल भेजेंगे। जिसका खर्चा साढ़े पांच लाख रुपये है। आरोपी ने उक्त धनराशि उससे ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed