फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

रिश्ते शर्मसार : सौतेले पुत्र ने खाने में नशीला पदार्थ देकर मां और बहन के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
कुरुक्षेत्र। मां-बहन के पवित्र रिश्ते को सौतेले पुत्र ने कलंकित कर दिया। आरोपी पुत्र मां और बहन को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित मां ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह अपनी नाबालिग पुत्र के साथ रहती है। उनके साथ उसका सौतेला पुत्र भी रहता है। आरोप लगाया कि पुत्र पिछले ढाई साल से उसकी पुत्री को खाने में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। महिला ने यह भी कहा है कि उसके पुत्र ने उसके साथ भी यह घिनौनी हरकत की है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने दोनों को जान से मारने की धमकी दे दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला पुलिस ने सौतेले पुत्र के खिलाफ भादंसं धारा 376ए बी, 376, 328, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed