{"_id":"630d17f40372f54a6f7d62a3","slug":"crime-kurukshetra-news-knl1194069163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत, महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत, महिला जख्मी
विज्ञापन
मोहन नगर रेलवे पुल पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला पूजा वासी सेक्टर का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है।
थाना शहर थानेसर को दी अपनी शिकायत में रमेश कुमार वासी गांव दुनीया माजरा ने कहा कि उसकी गांव झांसा में करियाने की दुकान है।
सोमवार को उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके साले राजेश कुमार हाल निवासी आकाश नर्सरी को सड़क दुर्घटना में चोट लगी है। वह एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल है। वह अस्पताल पहुंचा तो उसे जानकारी मिली कि राजेश को करनाल रेफर कर दिया, जहां पहुंचकर पता चला कि राजेश की मौत हो चुकी है। वहीं उसके साले की बाइक पर एक महिला पूजा भी सवार थी। उसे भी दुर्घटना में चोटें आने पर पीजीआई रोहतक दाखिल कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।