{"_id":"5e54324a8ebc3ef3cd180944","slug":"crime-atm-thief-police-chowki-kurukshetra-news-knl232752157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पुलिस चौकी के सामने से उखाड़ ले गए एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर पुलिस चौकी के सामने से उखाड़ ले गए एटीएम
विज्ञापन
मेन चौक स्थित सिटी पुलिस चौकी के सामने से चोर एसबीआई बैंक का एटीएम मशीन उखाड़कर ले गये। घटना रविवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। एटीएम मशीन में करीब 14 लाख रुपये थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाकर नमूने एकत्रित करवाये। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। चोरों ने एटीएम की सुरक्षा को लेकर कंपनी द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरे की तार को वारदात से पहले ही काट दिया। इसके अलावा दूसरे सीसीटीवी कैमरे का मुंह मोड़ दिया ताकि वारदात रिकार्ड न हो। पुलिस शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों को ट्रेस किया जा सकें।
पुलिस में दर्ज शिकायत में अनिल कुमार निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि उनकी कंपनी एटीएम मशीन के रखरखाव और उसमें कैश डालने का काम करती है। सोमवार को उनको एसबीआई शाखा पिहोवा से सूचना मिली थी कि मेन चौक स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन को देर रात चोर उखाड़ कर ले गये है। सूचना पाकर वह अपनी अन्य कंपनी के कर्मचारियों के साथ पिहोवा मेन चौक स्थित एटीएम पहुंचे, जहां से चोर एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गये। मशीन में करीब 14 लाख रुपये कैश था। उधर, सिटी चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि पुलिस को एटीएम मशीन उखाड़ने से संबंधित शिकायत मिली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा।
बाक्स
नहीं था एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड
उक्त एटीएम बूथ पर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। एटीएम बूथ के रखरखाव का जिम्मा एक निजी कंपनी के पास है। इस बात को लेकर जब निजी कंपनी के अधिकारी अनिल कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के पास एटीएम बूथ के रखरखाव व कैश डालने का जिम्मा है, लेकिन बैंक के साथ हुये टेंडर के अनुसार ही कंपनी करती है।
विज्ञापन
बाक्स
पिछले महीने भी किया चोरी का प्रयास
-----------------------------------------------
पिछले महीने इस एटीएम के साथ बस स्टेंड के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को एक ही रात में उखाड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन चोर उस वारदात में असफल हो गये थे। हालांकि चोरों ने एटीएम मशीन को काफी नुकसान पहुंचाया था, लेकिन मशीन में पड़ा कैश बच गया था। इस वारदात के बाद भी उक्त बैंकों एटीएम की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
बाक्स
पिछले सप्ताह वीरवार को डाला था कैश
---------------------------------------------------
निजी कंपनी के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कंपनी की तरफ से उक्त एटीएम में पिछले सप्ताह 23 लाख रुपये कैश डाला गया था। तब मशीन में करीब 35 लाख रुपये कैश पड़ा था, लेकिन तीन दिन बैंकों की छुट्टी के दौरान 20 लाख रुपये से ज्यादा कैश निकाल लिया गया। चोरी के समय एटीएम मशीन में करीब 14 लाख 17 हजार रुपये थे।
बाक्स
पिकअप गाड़ी में आये थे चोर
------------------------------------
आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिये पिकअप गाडी का इस्तेमाल किया था। चोरों ने एटीएम मशीन को रस्सी से बांधकर गाड़ी से उखाड़ा और मशीन को ले गये। इससे पहले शातिर चोरों ने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काटकर उसे बंद कर दिया था।