Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Craftsman's handmade wool, mats, carpets and tiles are the first choice of tourists

Kurukshetra News: शिल्पकार की हस्तकला से तैयार दरी, मैट, गलीचे व कालीन बने पर्यटकों की पहली पसंद

Fri, 05 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 05 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Craftsman's handmade wool, mats, carpets and tiles are the first choice of tourists
कुरुक्षेत्र। महोत्सव में स्टॉल पर दरी व मैट दिखाते हुए ​शिल्पकार।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्तरी तट पर शिल्पकार द्वारा विभिन्न प्रकार की दरी, मैट, गलीचे व कालीन को सजाया है। महोत्सव में आने वाले पर्यटक इन उत्पादों को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिल्पकार रंजन ने बताया कि वे हर वर्ष महोत्सव में आते है। इन उत्पादों को बनाने का कार्य पिछले कई वर्ष से कर रहे हैं, इस कार्य में उनके परिवार के सभी सदस्य मिलकर कार्य करते है। उनकी स्टॉल पर कम से कम 50 से लेकर 10 हजार रुपये तक के उत्पाद मौजूद है। वे इस महोत्सव के अलावा देश विभिन्न राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब सहित कई प्रदेशों में लगने वाले बड़े मेलों में वे जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर आकर उन्हें आध्यात्मिकता का अनुभव भी होता है, क्योंकि देश के दूसरे पवित्र स्थलों में कुरुक्षेत्र की धरा को बहुत ही पवित्र स्थल माना गया है। उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें पवित्र स्थल पर उन्हें अपने उत्पाद बेचने का बहुत सुनहरा अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन



हैंड मेड पेंटिंग में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। महोत्सव के शिल्प मेले में स्टॉल संख्या 324 पर मौजूद हैंड मेड पेंटिंग और मिनिएचर आर्ट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। स्टॉल पर प्रदर्शित कलाकृतियों में पारंपरिक भारतीय कला और सूक्ष्म कला (मिनिएचर आर्ट) का बेहतरीन सामंजस्य देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिल्पकार दिलीप कोठारी द्वारा हाथों से बनाई गई ये पेंटिंग्स न केवल कलात्मक सौंदर्य से भरपूर हैं, बल्कि इनमें भारतीय संस्कृति और गीता के शाश्वत संदेश की झलक भी दिखाई देती है। पर्यटकों और कला प्रेमियों के बीच इन अनूठी कलाकृतियों को लेकर जबरदस्त उत्साह है। वे अपनी स्मृतियों को संजोने के लिए और उपहार स्वरूप देने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। विशेष रूप से पवित्र ग्रंथ गीता पर आधारित पेंटिंग और छोटे आकार की मिनिएचर कलाकृतियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। घर के विभिन्न दीवारों की शोभा बढ़ाने के लिए यह पेंटिंग अहम भूमिका अदा करती है। इस चित्रकला को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह चित्र जीवित है और मुस्कुरा रहा है।शिल्पकार के इस हुनर ने महोत्सव को एक नया आयाम दिया है। इन कलाकृतियों के माध्यम से गीता का संदेश कलात्मक ढंग से विश्व पटल पर पहुंच रहा है। स्टॉल 324 पर प्रदर्शित मिनिएचर आर्ट भारतीय शिल्पकारों की प्रतिभा का प्रमाण है। यह कला न केवल मनमोहक है, बल्कि हमें अपनी समृद्ध विरासत से भी जोड़ती है। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को और भी समृद्ध बना रहे है। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल पर 200 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की कलाकृति मौजूद है।


केंद्रीय संचार ब्यूरो जन-जन तक पहुंचा सरकार की योजनाओं का संदेश
कुरुक्षेत्र। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो हिसार द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से ब्रह्मसरोवर पूर्वी तट पर स्थित घाट पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आगंतुकों द्वारा योजनाओं से संबंधित जानकारी पूर्ण पैनलों और डिजिटल प्रस्तुतियों में विशेष रुचि देखी गई।


वीरवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि प्रभागीय वन अधिकारी पिपली ऋषि राज ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की योजनाओं को अत्यंत आकर्षक और सरल शैली में प्रस्तुत किया गया है, जो विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे उप निरीक्षक शमशेर सिंह ने पर्यटकों को नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया।

कुरुक्षेत्र। महोत्सव में स्टॉल पर दरी व मैट दिखाते हुए शिल्पकार।

कुरुक्षेत्र। महोत्सव में स्टॉल पर दरी व मैट दिखाते हुए शिल्पकार।

कुरुक्षेत्र। महोत्सव में स्टॉल पर दरी व मैट दिखाते हुए शिल्पकार।

कुरुक्षेत्र। महोत्सव में स्टॉल पर दरी व मैट दिखाते हुए शिल्पकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed