{"_id":"662d8923c9e097eef804df16","slug":"crackdown-on-those-selling-fake-seeds-and-above-fixed-rates-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-117375-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नकली बीज और तय दरों से अधिक बेचने वालों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नकली बीज और तय दरों से अधिक बेचने वालों पर शिकंजा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बीज विक्रेता की दुकान पर बीजों के सैंपल लेते कृषि विभाग के अधिकारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन नकली बीज और निर्धारित रेट से अधिक बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ शिकंजा कस रहा है। इसकी रोकथाम के लिए विभाग ने एक टीम का गठन किया है। यह टीम अलग-अलग स्थानों से अब तक 47 बीजों के नमूने एकत्रित कर चुकी है। शनिवार को भी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर बीज प्रतिष्ठानों से 11 नमूने लिए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थिति यह बनी है कि कई दुकानदार टीम आने की भनक लगते ही दुकान का शटर गिराकर किनारा कर रहे हैं।
शनिवार को भी कृषि विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई किसानों के माध्यम से बीजों को लेकर बरती जा रही अनियमितता से संबंधित मिली शिकायतों के आधार पर की गई। एसडीओ जितेंद्र मेहता ने बताया कि टीम के सदस्यों ने बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर 11 सैंपल लिए है। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की भी जांच की गई है। जिले से बीजों की किस्मों को लेकर किसानों की तरफ से लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इन आदेश के अनुसार विशेष सैंपलिंग अभियान शुरू किया गया है, जो भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
जिले में अब तक बीजों के 47 सैंपल लिए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा दुकानदारों से आह्वान किया गया है कि वे किसी भी बीज की बिक्री प्रिंट रेट से ऊपर न करें। यदि कोई दुकानदार ऐसी किसी भी घटना में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए गए है कि जिले में होने वाले बीज की बिक्री केवल जिले में ही करें। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान निरंतर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर सैंपल लिए जाएंगे, अगर किसी भी स्तर पर बीजों की गुणवत्ता में कमी पाई या फिर निर्धारित दरों से ज्यादा रेट में बीजों की बिक्री की तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।