{"_id":"648b7491242cbfcdcd0e63e5","slug":"crackdown-on-power-thieves-on-second-day-also-team-caught-99-power-thieves-kurukshetra-news-c-18-1-150179-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बिजली चोरों पर दूसरे दिन भी कसा शिकंजा, टीम ने 99 बिजली चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बिजली चोरों पर दूसरे दिन भी कसा शिकंजा, टीम ने 99 बिजली चोर पकड़े
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी बिजली चोरों पर शिकंजा कसा। टीम ने जिलेभर में छापामारी कर 99 जगहों पर बिजली की चोरी पकड़ी। इसके लिए निगम की 29 टीम फील्ड में उतारी गई थी। इन बिजली चोरों पर करीब 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस टीम ने सुबह चार बजे अपना अभियान शुरू किया, जो शाम छह बजे तक चलता रहा। टीम ने सभी जगहों से कुंडी (डायरेक्ट तार) लगी पकड़ी है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी निगम की टीम ने छापामारी अभियान चलाया था। इसमें टीम ने 89 जगहों पर चोरी पकड़कर करीब 21 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। गत माह बिजली निगम ने जिलेभर में 142 से अधिक बिजली की चोरी पकड़ी थी। इन बिजली चोरों पर निगम ने 50 लाख का जुर्माना ठोका था। साथ ही निगम करीब 56 मीटर को पैक किए थे।
वीरवार को पकड़ी गई चोरी में पिहोवा कार्यालय की टीम ने सबसे अधिक 45 चोरी पकड़ी। वहीं शाहाबाद कार्यालय ने 21 और झांसा रोड कार्यालय ने छह चोरी पकड़ी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी छापामारी की कार्रवाई चलती रहेगी। संवाद