फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cowsheds will provide cow dung and urine to farmers

Kurukshetra News: गोशालाएं किसानों को उपलब्ध कराएंगी गोबर और गो मूत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cowsheds will provide cow dung and urine to farmers
कुरुक्षेत्र। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अब गोशालाएं किसानों को गोबर व गो मूत्र उपलब्ध कराएंगी। यही नहीं हरियाणा गो सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग दोनों साथ मिलकर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक कृषि मिशन को गति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

गोशालाओं में जीवामृत और घनजीवामृत का निर्माण भी किया जाएगा ताकि जो किसान असमर्थ हैं, वे भी आसानी से प्राकृतिक खेती से जुड़ सकें।
यह निर्णय शनिवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हुई हरियाणा व उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्षों ने एक सांझा बैठक में लिया। हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग, उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त, गुरुकुल के व्यवस्थापक रामनिवास आर्य सहित दोनों प्रदेशों के गो सेवा आयोग के अन्य अधिकारी और सदस्य बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में दोनों राज्यों में सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश के लिए गोशालाओं में उचित रख-रखाव के साथ, गोशालाओं में पहले से मौजूद गोवंश के गोबर-गोमूत्र का उपयोग प्राकृतिक खेती हेतु जीवामृत और घनजीवामृत बनाने पर बल दिया गया ताकि हरियाणा व उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक कृषि मिशन को मजबूती से आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने कहा कि भावी पीढ़ी को यदि साफ-स्वच्छ वातावरण और रोगमुक्त जीवन देना है तो हम सभी को देसी गाय पर आधारित प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा।

इसमें गोशालाओं की भूमिका अहम हो सकती है क्योंकि गोशालाओं से किसान देसी गाय ले सकता है। इसके अलावा जो किसान गाय नहीं रख सकते उन्हें गोबर-गोमूत्र उपलब्ध होगा। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने कहा कि देश में गोवंश की स्थिति में सुधार लाना है तो गोवंश के दूध, घी, गोबर और गोमूत्र की उपयोगिता को बढ़ाना होगा। साथ ही महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को गो सेवा आयोग से जोड़कर भी इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। मिश्र ने कहा कि धरती और धर्म की रक्षा के लिए गो आधारित प्राकृतिक खेती आज की जरूरत है और उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग इसके लिए आने वाले समय में जीवामृत आंदोलन यात्रा भी निकालेगा। दोनों ही राज्यों के अधिकारियों ने रामनिवास आर्य के साथ गुरुकुल की गोशाला और प्राकृतिक कृषि फार्म का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग का 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को गुरुकुल पहुंचा और यहां पर प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed