फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cowshala operators came forward and said that the misconception is being spread about cows being abandoned from cowsheds.

Kurukshetra News: गोशाला संचालक आए सामने, बोले गोशालाओं से गोवंश छोड़े जाने का फैलाया जा रहा भ्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Cowshala operators came forward and said that the misconception is being spread about cows being abandoned from cowsheds.
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय पहुंचे गोशाला संचालक व संघ के पदा​धिकारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। न्यू कॉलोनी पटेल नगर में गाय द्वारा बुजुर्ग महिला को मारे जाने के बाद गोशालाएं भी लोगों के निशाने पर आ गई हैं। जहां गोशालाओं पर गोवंश खुले में छोड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं मंगलवार को गोशाला संचालक भी सामने आए। उन्होंने भी आरोप लगाए कि गोशालाओं से गोवंश छोड़े जाने का भ्रम फैलाया जा रहा है। किसी तरह गोशालाएं चलाई जा रही है, लेकिन ऐसी नौबत नहीं आने दी गई कि गोवंश को बाहर छोड़ा जाए।
विज्ञापन

गोशाला संचालकों के साथ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बैठक भी की, जिसमें नगर परिषद व पशुपालन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में गोशाला संचालकों ने स्पष्ट किया कि गोशालाएं बंद होने के कगार पर हैं। सरकार समय पर बजट नहीं दे रही और यह पूरा भी नहीं है। सरकार 30 रुपये प्रति गोवंश प्रति दिन के हिसाब से बजट दे तो सभी गोशालाएं सही रूप से चलाई जा सकेंगी। यहां तक कि गोशालाएं सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को भी लेने में सक्षम हो जाएंगी। गोशाला संचालकों ने कहा कि सरकार से समय पर बजट नहीं मिलता जबकि जो दानदाता थे उन्होंने भी सरकारी बजट के चलते दान देना बंद कर दिया है। ऐसे में गोशालाओं के समक्ष संकट खड़ा है।
विज्ञापन


हड्डी रोड़ा के लिए भी जगह तक नहीं
गोशाला संचालकों ने कहा कि किसी गोवंश की मौत हो जाती है तो उसके अंतिम संस्कार व दफनाने के लिए हड्डी रोडा की जगह तक नहीं है। ऐसे में गोशालाओं के समक्ष यह भी बड़ा संकट है, जिसको लेकर प्रशासन को अहम कदम उठाना होगा। उधर नगर परिषद व पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच अगस्त को होगी मुख्यमंत्री से मुलाकात
गोशाला संचालक कुलबीर, जितेंद्र शर्मा, महावीर सिंगला, सुरेंद्र गोयल आदि ने जहां अतिरिक्त उपायुक्त को गोशालाओं के संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया तो वहीं बताया कि मुख्यमंत्री से पांच अगस्त को पंचकूला में मुलाकात होगी, जिस दौरान विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार द्वारा जारी योजनाओं को लागू करवाने की मांग की जाएगी।




किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामला हो रद्द
गाय द्वारा महिला को मारे जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्रह्मा चौक के पास सड़क जाम किए जाने पर मामला दर्ज किया गया। जन संघर्ष मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और गहरा रोष जताया। महासचिव सुदेश कुमारी के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए प्रशासन से मांग की कि दर्ज किया गया मामला गलत है और इसे रद्द किया जाए। इन लोगों ने सड़क जाम घटना से आक्रोशित होकर की, ताकि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। प्रशासन को मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए तो सड़कों से गोवंश को पूरी तरह से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed