फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cow cenctury will stablished in yamuna nagar and bhiwani : saini

यमुनानगर, भिवानी में बन रहे गौ अभ्यारण्य : सैनी

Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
cow cenctury will stablished in yamuna nagar and bhiwani : saini
लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने यमुनानगर और भिवानी
विज्ञापन
में गौ अभ्यारण्य स्थापित करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार पशुधन विकास के लिए चिंतित है और इसके लिए सरकार ने अनेकों योजनाओं को लागू करने का काम किया है।

विधायक डॉ. पवन सैनी वीरवार को कृत्रिम गर्भाधारण से उत्पन्न संकर नस्ल के गाय और भैंस के बच्चों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। इसका आयोजन जेके ट्रस्ट ग्राम विकास योजना द्वारा गांव सैनीमाजरा में पशु प्रजनन कार्यक्रम के तहत किया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही सबसे पहले देसी नस्ल की गाय को सुधारने और प्रत्येक व्यक्ति को गाय पालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय गौ-भैंस प्रजनन और डेरी विकास प्रजनन के तहत 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही हरियाणा गौ सेवा आयोग को नौ करोड़ 20 लाख रुपये उपलब्ध करवाएगी। राष्ट्रीय डेरी परियोजना के अंतर्गत 2208 लाख रुपये की तीन योजनाएं और हिसार में डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए चार ब्लॉकों में 25-25 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाएगी।

कार्यक्रम के वशिष्ट अतिथि पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 500 अन्य पशुपालकों ने भी शिरकत की है। गांव के सरपंच कृष्ण सैनी ने प्रदर्शनी में प्रथम आने वाले प्रथम श्रेणी को 500, द्वितीय को 300 रुपये और तृतीय को 200 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर डॉ. राजन चौधरी, डॉ. उपेंद्र कंसल, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. सुंदीप गुलिया, जेके ट्रस्ट के उपराज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. रविशंकर यादव, भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed