{"_id":"586403ac4f1c1b741aeeceb2","slug":"court-account-seal-order-kurushetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के आदेश की अवहेलना पर निगम का बैंक खाता सील करने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत के आदेश की अवहेलना पर निगम का बैंक खाता सील करने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली निगम के कर्मियों को दिसंबर की सैलरी के लाले पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को भी खाली हाथ विदाई लेनी पड़ सकती है। कर्मियों को ऐसी स्थिति का सामना जिले की अदालत द्वारा मामले की सुनवाई करते हुए दिए आदेश के चलते करना पड़ सकता है। अदालत ने निगम का संबंधित बैंक खाता सील करने के आदेश दिए हैं, जिसके चलते निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक शाहाबाद क्षेत्र निवासी निगम के एक सेवानिवृत्त कर्मी ने निगम के खिलाफ एसीपी के मामले को लेकर केस दायर किया था। बताया जा रहा है कि मामले में अदालत ने निगम को कर्मी के हक में निर्णय देते हुए आवश्यक आदेश भी थे। इस पर जब निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की तो याचिकाकर्ता ने उक्त अदालत से ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने निगम की खामी मानते हुए अगले आदेशों तक बैंक खाता सीज करने के आदेश जारी कर दिए। अदालत के इन आदेशों के चलते एसबीआई में निगम के संबंधित एरिया के इस बैंक खाते से एक पैसा भी नहीं निकाला जा सकेगा हालांकि इसमें राशि अवश्य जमा करवाई जा सकती है। अदालत के फैसले से अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों के माथे पर भी चिंता दिखाई पड़ रही है।
कर्मचारियों में सैलरी को लेकर हो रही चर्चा : चौहान
बिजली निगम कर्मचारी कुरुक्षेत्र यूनिट के प्रधान कृष्ण चौहान का कहना है कि अदालत के आदेशों के बाद अब कर्मचारियों में सैलरी मिलने को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे हालात में निगम के अधिकारी क्या कदम उठाएंगे, इस पर भी कर्मचारियों की निगाहें टिकी हुई है।