फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Couple cheated of Rs 7.62 lakh on the pretext of sending it to America

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने का झांसा दे दंपती से ठगे 7.62 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Couple cheated of Rs 7.62 lakh on the pretext of sending it to America
पिपली। दंपती को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 7.62 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमेरिका भेजने के लिए आरोपियों ने दंपती से 17 लाख रुपये मांगे थे। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में वीरेंद्र सिंह निवासी सिरसला ने बताया कि आरोपी अमन ने उसे और उसकी पत्नी को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। विश्वास करके उसने अलग-अलग समय पर आरोपी और उसकी पत्नी को अलग-अलग समय पर कुल 7.62 लाख रुपये नकद और अकाउंट में डाले थे। रकम देने के बाद आरोपियों ने उनका वीजा नहीं लगाया। वे कई बार आरोपियों के घर भी गए, मगर आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में आरोपियों ने उनसे बकाया रकम देने की मांग के बाद वीजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनको सूचना मिली कि आरोपियों ने कई लोगों के साथ विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रखी है। उन्होंने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed