{"_id":"6a515fb667e7c953cf02c45a","slug":"couple-arrested-for-assaulting-temple-priest-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-157591-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मंदिर के पुजारी से मारपीट मामले में दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मंदिर के पुजारी से मारपीट मामले में दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अढोनी गांव स्थित मंदिर के 74 वर्षीय पुजारी योगीराज गिरी से मारपीट और उन्हें जबरन उठाकर ले जाने के मामले में सदर थाना थानेसर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार मामले में सदर थाना थानेसर की टीम ने गांव निवासी पंकज और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि शिकायत में बताया गया कि योगीराज गिरी मूल रूप से हरिद्वार के रहने वाले हैं।
वह पहले करीब सात-आठ वर्ष तक गांव के मंदिर में रहे थे और लगभग डेढ़ माह पहले दोबारा मंदिर में रहने आए थे। आरोप है कि मंदिर के सामने रहने वाला पंकज लंबे समय से पुजारी से रंजिश रखता था और उन्हें लगातार धमकियां देता था। पुलिस जांच के अनुसार पंचायत द्वारा गली में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में सुबह करीब चार बजे पंकज, उसकी पत्नी तथा एक अन्य व्यक्ति पुजारी के साथ मारपीट करते और उन्हें घसीटकर मंदिर से बाहर लाते दिखाई दे रहे हैं। बाद में उन्हें मंदिर परिसर में बने कमरे में डाल दिया गया था। संवाद