फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Corporation's action: Caught stealing electricity from 27 places by raiding

निगम का एक्शन : छापामारकर 27 जगहों से बिजली चोरी पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Corporation's action: Caught stealing electricity from 27 places by raiding
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम की ओर से बिजली चोरों पर एक्शन जारी है। निगम हर सप्ताह छापामारी करके बिजली चोरी पकड़ रहा है। निगम ने रविवार देर रात तक जिलेभर में छापामारी करके 27 जगहों से बिजली की चोरी पकड़ी। इसके लिए निगम की 13 टीम फील्ड में उतारी गई थी। निगम कार्रवाई से गांव से लेकर शहर तक में हड़कंप मचा हुआ है। निगम की ओर से इन बिजली चोरों पर तकरीबन आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अल सुबह ही टीमों ने विभिन्न गांव में दस्तक देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस बल के साथ निगम की टीमों में एसडीओ, जेई व लाइनमैन को शामिल किया गया। टीम की ओर से अलग-अलग कॉलोनी, गांव व कस्बों में छापामारी की गई। टीम ने सुबह चार बजे अपना अभियान शुरू कर दिया था। टीम ने कहीं जगहों से कुंडी लगी पकड़ी तो कहीं स्थानों पर मीटर में गड़बड़ी पाई गई। निगम की टीम ने बिजली चोरी पकड़ने के साथ 15 बिजली के मीटर भी पैक किए हैं। इन मीटर को गड़बड़ी की आशंका के चलते जांच के लिए लैब में भेजा है। अगर उसमें कोई गड़बड़ी पाई गई तो निगम इन बिजली मीटर उपभोक्ताओं से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गत माह बिजली निगम ने जिलेभर में 142 से अधिक बिजली की चोरी पकड़ी थी। इन बिजली चोरों पर निगम ने 50 लाख का जुर्माना ठोका था। साथ ही निगम करीब 56 मीटर को पैक किए थे। इन मीटर को जांच के लिए लैब भेजा गया है। दरअसल, गर्मी के सीजन में बिजली की चोरी बढ़ जाती है। लोग देर रात से सुबह तक कुंडी लगाकर, मीटर बंद कर, मीटर में गड़बड़ी करने सहित अन्य तरीके से बिजली चोरी करते हैं। इसे रोकने के लिए निगम लगातार छापामारी कर रहा है। वहीं निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
यूएचबीवीएन की बैठक आज
बिजली संबंधित शिकायतों का निवारण के लिए अधीक्षण अभियंता यूएचबीवीएन सर्किल कुरुक्षेत्र की अध्यक्षता में डिवीजन ऑफिस यूएचबीवीएन शाहबाद में एक बैठक होगी। इस बैठक में बिजली संबंधित वे समस्याएं सुनी जाएंगी, जिसका स्थानीय अधिकारियों से मिलने उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याएं इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के व बिजली चोरी से संबंधित केस कोर्ट में लंबित है, उन शिकायतों की सुनवाई दरबार में नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed