फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona varis media

कोरोना वायरस से जंग में मीडिया निभा रही भूमिका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
corona varis media
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी घोषित की जा चुकी है। इस महामारी पर जीत हासिल करने के लिए चल रही जंग में मीडिया अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इस युद्घ में मीडिया के साथियों की सुरक्षा करना सरकार और प्रशासन का कर्तव्य बनता है। इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मीडिया के साथियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है और सभी पत्रकारों का स्वास्थ्य ठीक पाया गया है।
विज्ञापन
वे शुक्रवार को पंचायत भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केवल मीडिया कर्मियों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने मीडिया के सभी साथियों पर पुष्प वर्षा कर गुलाब का फुल भेंटकर तथा फुल मालाएं पहनाकर सम्मानित करके आभार व्यक्त किया है। इस शिविर में डिप्टी सिविल सर्जन डा. अनुपमा सैनी, शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी डा. निखिल शर्मा, डा. सुरेश शर्मा, डा. आरती ने मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed