फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona vaccine

4 हजार 172 लाभार्थियों को लगाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 24 सरकारी सहित 37 वैक्सीनेशन सेंटरों पर 4 हजार 172 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 5 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। एलएनजेपी अस्पताल, पॉली क्लीनिक और सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लाभार्थियों को नि:शुल्क वैक्सीन लगाई गई, लेकिन निजी अस्पतालों में बने वैक्सीनेशन सेंटरों पर लाभार्थी से प्रति डोज 250 रुपये वसूल किए गए। उधर, शाहाबाद में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के रसायन एवं जीव रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष तथा भौतिक विज्ञान के अधिष्ठता डॉ. कुलदीप सिंह ढींढसा ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई। डॉ. कुलदीप ढींढसा ने कहा कि भारत में निर्मित वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावशाली है। इसीलिए प्रत्येक नागरिक को अपने क्रम अनुसार टीका लगवाना चाहिए। डॉ. ढींढसा ने इस वैक्सीन को कोरोना के विरूद्ध एक सफल कवच बताया है और कहा कि जब तक प्रत्येक व्यक्ति इस कवच को धारण नहीं कर लेता तब तक पूरा समाज सुरक्षित नहीं हो सकता। उन्होंने जनता से अपील की कि वह दुष्प्रचार पर ध्यान न देकर भारतीय वैज्ञानिकों पर भरोसा करें, जिन्होंने दिन रात परिश्रम कर यह वैक्सीन बनाई है। देश में इस महामारी का दोबारा फैलना लोगों की लापरवाही को दर्शाता है। इसलिए जब तक सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता तब तक प्रत्येक नागरिक को मास्क पहनना व सामाजिक दूरी बनाकर रखनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed