फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona,positive,patient, treatment,

कैथल के दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए लाए कुरुक्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona,positive,patient, treatment,
जिले में कोरोना पॉजिटिव का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोविड-19 अस्पताल स्थापित करने के बाद कुरुक्षेत्र के साथ करनाल व कैथल के पॉजिटिव मरीजों को भी कुरुक्षेत्र लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीरवार को कोविड-19 स्पेशल एंबुलेंस कैथल के दोनों पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए आदेश अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचारा शुरु कर दिया गया है। पॉजिटिव मरीजों के अस्पताल में आने की पुष्टि अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश ज्योति ने की। दोनों मरीज कैथल के सिरटा रोड के आस पाल रहने वाले हैं। इनमें 62 वर्षीय व्यक्ति व एक 9 वर्षीय बच्चा शामिल है और दोनों का संबंध दिल्ली मकरज जमात से जुड़ा है। दोनों मरीजों का डा. नरेश ज्योति ने पीपीटी किट धारण कर उपचार शुरू कर दिया है। दोनों मरीजों की पुष्टि एसएमओ डा. रूपिंद्र सैनी ने भी की है।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए स्पेशल अस्पताल में 410 बेड की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 के लिए जिले में बनाए गए नोडल अधिकारी से अस्पताल के लिए नियुक्त गए नोडल अधिकारी को संपर्क करना होगा और मरीज के इलाज से संबंधित प्रत्येक जानकारी भी देनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा के 11 अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में विशेष समर्पित कोविड-19 अस्पतालों की स्थापना की गई है, इन सभी अस्पतालों में 2901 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें पंडित बीडी शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल साइंस संस्थान रोहतक में 500 बेड, भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज खानपुर कलां सोनीपत में 150 बेड, शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कालेज नाहर नूह में 600 बैड, ईएसआईसी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल फरीदाबाद में 140 बेड, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज अग्रोहा हिसार में 550 बेड, महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल साइंस एवं रिसर्च संस्थान मुलाना अंबाला में 210 बेड, एसजीटी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल गुरुग्राम 80 बैड, आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल शाहबाद कुरुक्षेत्र 410 बेड, ईएसआईसी अस्पताल गुरुग्राम में 125 बेड, पारस अस्पताल पंचकूला में 23 बेड और सिविल अस्पताल पंचकूला में 113 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विशेष कोविड-19 एंबुलेंस लाए जाएंगे मरीज
आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शाहबाद में दूसरे जिलों से कोविड-19 के जिन मरीजों को रेफर किया जाएगा, यह मरीज विशेष कोविड-19 एंबुलेंस में ही लाए जाएंगे और इस एंबुलेंस में मरीज के साथ स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ होगा। इस एंबुलेंस में समय-समय पर जारी होने वाली एडवाइजरी के अनुसार सावधानियां बरतनी होंगी तथा प्रत्येक विजिट के बाद एंबुलेंस को डिसइंफेक्टेड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मिर्ची में की गई ड्यूटी कर रहे स्टाफ की व्यवस्था
शाहाबाद एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में विशेष समर्पित कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी करने वाले पूरे स्टाफ के खाने व रहने की व्यवस्था नजदीक के होटल मिर्ची में की गई है। दो डॉक्टरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed