{"_id":"5f020f848ebc3e42bc5b3958","slug":"corona-alart-in-kurukshetra-kurukshetra-news-knl363836189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने कैलाश नगर, पटियाला बैंक कालोनी, पुलिस लाईन कालोनी सहित कई कालोनियों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने कैलाश नगर, पटियाला बैंक कालोनी, पुलिस लाईन कालोनी सहित कई कालोनियों को किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेसर के कैलाश नगर गली नंबर-4, पटियाला बैंक कॉलोनी, गांधी नगर, पुलिस लाइन कॉलोनी, श्याम कालोनी, 50 फुटा रोड, शीला नगर,न्यू कालोनी,सैनी कालोनी, ब्रह्म चौक, खेडी मारकंडा, सेक्टर-7, गांव बाहरी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। प्रशासन की ओर से इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए हैं।
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। उसी आधार पर उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन के साथ लगते क्षेत्र को बफरजोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए है। इस क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर-टू-डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल चेकिंग की जाएगी और सभी टीमें सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि इस कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को नगर परिषद थानेसर के ईओ, बीडीपीओ पिपली, बीडीपीओ थानेसर, ईओ एचएसवीपी द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइंस के अनुसार अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में पूरी तरह सैनिटाइज करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक कोविड-19 के अनुसार कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति की मूवमेंट नहीं करने देंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कंटेनमेंट और बफर जोन की बैरागेटिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा इन कंटेनमेंट जोन में अपने-अपने संबंधित क्षेत्र के नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम में एसएमओ सीएचसी मथाना, जिला सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र का सहयोग करेंगे और इस कंट्रोल रूम की नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करके जिला मुख्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक इन कंटेनमेंट जोन के लिए 2-2 बसों का प्रबंध करवाना सुनिश्चित करेंगे। कंटेनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन और बफरजोन में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से रहेगी, इसके लिए बिजली विभाग की जिम्मेवारी रहेगी। इसी प्रकार स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ द्वारा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी। अगर किसी अधिकारी और कर्मचारी नप्ते किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर
उपायुक्त ने कहा कि थानेसर कैलाश नगर, पटियाला बैंक कालोनी, गांधी नगर, पुलिस लाइन कालोनी, श्याम कालोनी, 50 फुटा रोड, शीला नगर, न्यू कालोनी, सैनी कालोनी, ब्रह्म चौक के पास के कंटेनमेंट जोन और बफरजोन के क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए नगर परिषद थानेसर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 98961-00321 है। इसी तरह गांव खेड़ी मारकंडा में बने कंटेनमेंट जोन और बफरजोन के क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए बीडीपीओ पिपली कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और बीडीपीओ पिपली साहब सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 89300-02020, 01744-275505 है।
इसी कड़ी में सेक्टर-7 और गांव बाहरी में बनाएं गए कंटेनमेंट जोन और बफरजोन के क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए एचएसवीपी कार्यालय और बीडीपीओ थानेसर के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाएं गए है। जिसमें लोगों की सहायता के लिए एचएसवीपी के ईओ योगेश रंगा के मोबाइल नंबर 89012-06111, 01744-232785 है और बीडीपीओ थानेसर के कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी बीडीपीओ ईश्वरचंद 81685-87749, 94165-66927, 01744-270062 नंबर जारी किए गए हैं।