{"_id":"65c162d5d6fae175be0044a5","slug":"cooperation-sought-from-institutions-for-saraswati-mahotsav-cultural-programs-will-be-organized-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-113179-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरस्वती महोत्सव के लिए संस्थाओं से मांगा सहयोग, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरस्वती महोत्सव के लिए संस्थाओं से मांगा सहयोग, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती महोत्सव को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सरस्वती महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी करेंगे। इस चार दिवसीय कार्यक्रम के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं सहित अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आयोजन के लिए सुझाव मांगे गए। इस बार सरस्वती तीर्थ एक लाख दीयों से जगमग होगा।
सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच ने बताया कि सरस्वती महोत्सव की शुरुआत 11 फरवरी को आदिबद्री से होगी। चौथे दिन 14 फरवरी को सरस्वती तीर्थ पर समापन कार्यक्रम होंगे। हवन-यज्ञ से आरंभ होकर संध्याकालीन आरती के साथ महोत्सव समाप्त होगा। इस बार सरस्वती महोत्सव में 31 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों को सरस्वती तीर्थ पर आयोजित होने वाले महोत्सव में का न्योता दिया। इस बार आदिबद्री से लेकर कैथल तक महोत्सव में एक लाख दीये जलाए जाएंगे।
वहीं एसडीएम सोनू राम ने सभी विभागों के अधिकारियों को महोत्सव की तैयारियों को समय रहते पूरा करने के आदेश दिए। संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द अपने काम को पूरा करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हवन यज्ञ के साथ-साथ कन्या पूजन भी किया जाएगा साथ ही सरस्वती तीर्थ की परिक्रमा भी होगी। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पूरे शहर में लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर सरस्वती महोत्सव को दर्शाते बोर्ड अथवा बैनर लगाए जाएं। इस मौके पर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, रामधारी शर्मा, युधिष्ठिर बहल, जगदीश तनेजा, रोशन लाल गर्ग, पालिका सचिव मोहन लाल, बीईओ वीरेंद्र गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
2018 में हुआ पहला आयोजन
साल 2016 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरस्वती जन्मोत्सव वसंत पंचमी को वर्ष 2018 से अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने का एलान किया था। घोषणा के दो साल बाद 2018 में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आगाज किया गया था। हालांकि साल 2020 में महोत्सव का स्तर कम कर दिया था। अब पिहोवा में महोत्सव समापन तक सीमित हो चुका है।