फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Convoy stopped and met people CM, discussed development

Kurukshetra News: काफिला रुकवा कर लोगों से मिले सीएम, विकास पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Convoy stopped and met people CM, discussed development
बाबैन। दुकानदारों के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी। विज्ञप्ति
बाबैन। लाडवा में संत शिरोमणि श्री सैन महाराज की जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वापसी के दौरान बाबैन में काफिला रुकवाकर लोगों से विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन

जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला बाबैन पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, उन्होंने सड़क किनारे खड़े लगभग आठ से 10 लोगों के समूह को देखा। बिना किसी संकोच और प्रोटोकॉल की परवाह किए उन्होंने तुरंत अपने काफिले को रुकवाया और सीधे आम नागरिकों के बीच जा पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अमनदीप सिंह, जगीर सिंह, सुखविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, अशोक सिंघल, गुरदेव सिंह सहित उपस्थित महिलाओं और अन्य स्थानीय नागरिकों से आत्मीयतापूर्वक कुशलक्षेम जाना। आम लोगों ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुशी प्रकट की और उनसे खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वे सदैव जनता के बीच रहने वाले व्यक्ति हैं और उनकी नजर में कोई बड़ा या छोटा नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्य प्राथमिकता हैं और जल्द ही बाबैन को राजकीय महाविद्यालय की बहुप्रतीक्षित सौगात मिलने जा रही है और जल्द ही इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। सभी वर्गों, जातियों और समुदायों के हितों की रक्षा करना और उनके धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सरदार अमनदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह उनके जीवन का पहला अवसर था जब किसी मुख्यमंत्री से इतनी सहज और अचानक मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को अपने सामने बिना किसी औपचारिकता के खड़ा देखकर वे आश्चर्यचकित रह गए। मुख्यमंत्री ने उनसे और अन्य मौजूद लोगों से मुस्कुराकर वार्तालाप किया और उनके साथ सेल्फियां भी लीं जिससे नागरिकों में उत्साह और आत्मीयता का माहौल बन गया।

मुख्यमंत्री की यह सरलता और जनसरोकार की भावनाएं क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-प्रतिबद्धता की मिसाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed