{"_id":"63fe67e651051cdcf4056d85","slug":"controversy-over-admission-in-nit-at-night-students-on-the-road-kurukshetra-news-c-18-1-44889-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रात को एनआईटी में प्रवेश पर विवाद, सड़क पर उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रात को एनआईटी में प्रवेश पर विवाद, सड़क पर उतरे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में आधी रात को कुछ छात्रों द्वारा प्रवेश किए जाने पर विवाद हो गया, जिसके चलते छात्र सड़क पर उतर आए और दिनभर धरना देकर रोष जताते रहे। छात्रों ने संस्थान के सुरक्षा अधिकारी व कर्मियों पर दो छात्रों के साथ मारपीट किए जाने के आरोप लगाए है जबकि संस्थान प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया है।
कक्षाएं छोड़कर सड़क पर उतरे छात्रों ने सोमवार सुबह ही संस्थान के मुख्य गेट से आने वाली सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने संस्थान के निदेशक के नाम शिकायत भी दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ छात्र रविवार रात को बाहर किसी कार्यक्रम में गए थे, जहां से वे रात 12 बजे के करीब वापस आए तो मुख्य गेट से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। काफी प्रयास के बावजूद भी सुरक्षाकर्मी नहीं माने तो एक छात्र दीवार फांदकर अंदर चला गया। मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी व अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।
इसी के चलते सुबह दर्जनों छात्र कक्षाएं छोड़कर धरना देने को मजबूर हुए। हालांकि दिन भर संस्थान प्रशासन उन्हें मनाने का प्रयास करता रहा, लेकिन वे मामले की जांच कर कार्रवाई पर अड़े रहे। बाद में छात्रों ने संस्थान निदेशक के नाम शिकायत भी दी, जिसमें उन्होंने मांग की कि सुरक्षा अधिकारी को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटाया जाए। उन्होंने सुरक्षा अधिकारी पर नशे में होने के भी आरोप लगाए, इसकी भी जांच किए जाने की मांग की। छात्रों ने बताया कि उनके पास घटनाक्रम को लेकर वीडियो भी है। मामले की गंभीरता से जांचकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उचित कार्रवाई की जाएगी : प्रो. दीक्षित
एनआईटी के डीन (छात्र कल्याण) प्रो. दीक्षित गर्ग का कहना है कि इस मामले को लेकर अभी तक छात्रों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो कमेटी द्वारा जांच करवाई जाएगी, जिसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।