{"_id":"6a120df60a82e4642609addc","slug":"controversy-erupts-over-police-action-in-pipli-family-alleges-beating-and-abuse-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155349-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिपली में पुलिस कार्रवाई पर विवाद, परिवार ने पिटाई व दुर्व्यवहार के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिपली में पुलिस कार्रवाई पर विवाद, परिवार ने पिटाई व दुर्व्यवहार के लगाए आरोप
Sun, 24 May 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 24 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
पिपली। क्षेत्र में एक आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिवार ने पुलिस पर घर में घुसकर पिटाई, जातिसूचक शब्द कहने और युवक को जबरन उठाने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने टीम के साथ धक्का-मुक्की किए जाने का वीडियो जारी कर आरोपों को निराधार बताया है।
मामला सेक्टर-2 स्थित एक फैक्टरी मालिक की पिटाई कर छीना-झपटी की घटना से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री संचालक धर्मपाल ने शिकायत दी थी कि पूर्व कर्मचारी हिमांशु उर्फ राहुल अपने साथियों के साथ फैक्ट्री पहुंचा और मारपीट कर करीब डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गया। इसी मामले में पूछताछ के लिए सेक्टर-4 चौकी पुलिस 21 मई की रात राहुल के घर पहुंची थी। राहुल की मां गुलाबो देवी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर पहुंचते ही उसके बेटे की पिटाई की और उसे घसीटकर बाहर ले जाने लगे। विरोध करने पर परिवार के साथ धक्का-मुक्की की गई व जातिसूचक शब्द कहे गए। परिवार ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम कानूनी कार्रवाई के तहत आरोपी को पकड़ने गई थी। आरोप है कि राहुल शराब के नशे में था और उसने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने भी पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करती दिखाई दे रही है। डीएसपी ने पुलिस पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।