फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Controversy deepens over cancellation of mess contract in Kuvi

Kurukshetra News: कुवि में मेस का ठेका रद करने पर विवाद गहराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Controversy deepens over cancellation of mess contract in Kuvi
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के मेस कर्मचारियों की मांगे पूरी न होने पर रोष गहराता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर अल्टीमेटम देते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

हॉस्टल मैस वर्कर यूनियन की आम सभा की बैठक प्रधान रजनीश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन यूनियन के महासचिव सुभाष पारचा ने किया। बैठक में फैसला लिया गया कि चार अक्तूबर तक महिला छात्रावास के कस्तूरबा भवन की मेस का ठेका रद्द नहीं किया तो अगले दिन से कड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान रजनीश मिश्रा का कहना है कि पिछले महीने 22 अगस्त को महिला छात्रावास की चीफ वार्डन के साथ बैठक में निर्णय लिया गया था कि 20 सितंबर तक महिला छात्रावास के कस्तूरबा भवन की मेस का कमेटी द्वारा फैसला लिया जाएगा, जिसके चलते धरने को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन 27 सितंबर तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया। जिस कारण दोबारा से विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी महिला छात्रावास के वार्डनों के दबाव में काम नहीं करेंगे। कर्मचारी अपनी ड्यूटी करने के अलावा और कोई अन्य काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधान उमाशंकर, कोषाध्यक्ष अमन कुमार, प्रैस सचिव कृष्ण चंद सैनी, ऑडिटर सुशील दीक्षित, मुख्य सलाहकार सुशील मिश्रा और अन्य सैकड़ों मेस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed