फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Contractor accused of sexual harassment, KU's central canteen sealed

Kurukshetra News: ठेकेदार पर यौन उत्पीडऩ का आरोप, कुवि की सेंट्रल कैंटीन सील

Fri, 20 Mar 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 20 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Contractor accused of sexual harassment, KU's central canteen sealed
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेंट्रल कैंटीन के ठेकेदार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद कुवि प्रशासन ने कैंटीन को सील कर दिया है। कुवि प्रशासन को कई विद्यार्थियों की ओर से ठेकेदार के खिलाफ शिकायत मिल रही थीं। इस मामले में विश्वविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (आईसीसी) ने जांच की थी। इसके बाद समिति ने ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने और कैंटीन खाली कराने की सिफारिश की थी। हालांकि कैंटीन का लाइसेंस 31 अगस्त 2025 को ही समाप्त हो चुका था और इसके बाद कोई विस्तार नहीं दिया गया।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय प्रशासन ने ठेकेदार को 10 मार्च को लीगल नोटिस जारी कर सात दिन का अंतिम अल्टीमेटम दिया था। जिसकी समय सीमा 17 मार्च को समाप्त हो गई। समय बीतने के बाद भी ठेकेदार ने कैंटीन खाली नहीं की। इस पर 18 मार्च को मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आंनद और जनरल डिप्टी रजिस्ट्रार की टीम ने अंतिम बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इससे पहले ठेकेदार पर बिजली चोरी का आरोप भी लगा था, जिसके चलते उस पर एक लाख रुपये से अधिक का आर्थिक दंड लगाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कैंटीन को सील कर दिया। यह कार्रवाई सीएसओ, प्रॉक्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार और शॉपिंग सेंटर कमेटी की निगरानी में की गई। संवाद
विज्ञापन




बॉक्स



सील खोली तो होगी पुलिस कार्रवाई : डॉ. आनंद



कैंटीन को सील करने के बाद सीएसओ डॉ. आनंद ने कहा कि ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि सील तोड़ने या बिना अनुमति कैंटीन खोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस और कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि उनके पास प्रशासन की तरफ से पत्र आया था। आदेश की पालन करते हुए कैंटीन को सील कर दिया गया। ठेकेदार के नियम नहीं मानने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed