{"_id":"669085d0d9d3399f8b0172f9","slug":"contract-teachers-of-kuvi-appealed-to-the-education-minister-for-employment-security-guarantee-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-120812-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि के अनुबंधित शिक्षकों ने शिक्षामंत्री से लगाई रोजगार सुरक्षा गांरटी की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि के अनुबंधित शिक्षकों ने शिक्षामंत्री से लगाई रोजगार सुरक्षा गांरटी की गुहार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को ज्ञापन देने के दौरान समस्या से अवगत कराते हुए कुवि क
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अनुबंधित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को राेजगार सुरक्षा गारंटी में अनुबंधित शिक्षकों को शामिल करने की मांग की गई। अनुबंधित शिक्षकों द्वारा वीरवार को राजकीय मॉडल संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग से अवगत कराया गया, जिसमें उल्लेख है कि रोजगार सुरक्षा योजना में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों को भी सम्मिलित किया जाए।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 153 अनुबंधित शिक्षक पिछले दस सालों से अधिक कार्यरत हैं। वही प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में 1443 अनुबंधित शिक्षक कार्य रहे हैं। ऐसे में सभी कार्यरत अनुबंधित शिक्षक एवं उनके परिवार रोजगार सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता में हैं। उन्होंने बताया कि कुवि के अनुबंधित शिक्षक पिछले दस वर्षो से निरंतर कार्यरत रहते हुए भी रोजगार सुरक्षा को लेकर निश्चित नहीं है जोकि एक गंभीर विषय है।
पिछले एक वर्ष से विभिन्न राजकीय विश्वविद्यालयों में नियमित शिक्षकों की भर्ती के चलते अनुबंधित शिक्षकों के लिए रोजगार सुरक्षा की अनिश्चितता ओर बढ़ गई हैं, जिसके बारे में प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों के संगठन हरियाणा यूनिवर्सिटीज कान्ट्रेक्ट टीचर्स एसोसिएशन (हुक्टा) ने समय-समय सरकार को स्थिति से अवगत भी करवाया है।
विज्ञापन
अनुबंधित शिक्षकों को उम्मीद तब जगी, जब प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में अस्थाई तौर पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा गांरटी देने का वायदा किया है। शिक्षकों की मांग है कि रोजगार सुरक्षा को स्कूल शिक्षकों की तर्ज पर दिया जाए। इस मौके पर डॉ. यशपाल, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. पर्यंत, डॉ. तपेश किरण, डॉ. रोशन मस्ताना, डॉ प्रदीप, राकेश कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, डॉ. रविंद्र जागड़ा, डॉ. सुरेंद्र जागना, डॉ. सरिता मान, नवीन बेदी, पंकज, रविंद्र चौधरी, एकता, वर्षा, सौम्या गोयल, अतुल शर्मा, जश्नदीप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने आश्वासन दिया कि प्रदेश के अन्य विभागों के अस्थाई कर्मचारियों की तरह ही राजकीय विश्वविद्यालयों के सभी अनुबंधित शिक्षकों का भी रोजगार सुरक्षित किया जाएगा। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कान्ट्रेक्ट टीचर्स एसोसिएशन (हुक्टा) द्वारा समय-समय की गई मांग सरकार के विचाराधीन है, जिसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।