फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   contect teacher protested

अनुबंधित शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
contect teacher protested
अनुबंधित शिक्षकों ने काले पट्टी बांधकर बुधवार को भी पांचवें दिन भी रोष मार्च निकाला। इस दौरान अनुबंधित शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उधर, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की ओर से अनुबंधित शिक्षकों को कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा से मुलाकात करने की सलाह दी जिसे शिक्षकों ने नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कुलसचिव से इस संबंध में बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं है। हमारा अपमान कुलपति ने किया है और उनसे ही हमारा 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। अनुबंधित शिक्षकों का विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेज से प्रदर्शन शुरू हुआ और काली पट्टी बांध खिलाफ नारे लागते हुए उनके कार्यालय पहुंचे। कुलपति ने अनुबंधित शिक्षकों से समझौते के लिए कुल सचिव से साथ शाम छह बजे मिलने का प्रस्ताव उनके सामने रखा। अनुबंधित शिक्षकों ने संयुक्त रूप से प्रशासन द्वारा दिए गए सुझाव को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा प्रदेश के शिक्षामंत्री और कुलाधिपति से अभद्र व्यवहार के संबंध में दी गई शिकायत के अनुसार उस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. शीलकराम, डॉ. तपेश किरण, डॉ. इम्तियाज अहमद, डॉ. अभिनव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. उपासना, डॉ. जापान सिंह, डॉ. कृष्ण पांडेय, डॉ. कर्मदीप सिंह, गौरव कुमार, सचिन कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. नवीन चहल, राहुल गर्ग, डॉ. दिग्विजय सिंह, बलराम सिंह, गीता, डॉ. श्वेता कश्यप, संगीता, दिशा छाबड़ा, डॉ. अंग्रेज सिंह, डॉ. टीआर भौरिया, डॉ. मंजू शर्मा व पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

केयू प्रवक्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज अनुबंधित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संज्ञान लेते हुए दो सदस्य समिति के समक्ष अपनी बात रखने के लिए अनुबंधित शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया था। इस दो सदस्य समिति में कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा और डीन अकादमिक अफेयर डॉ. मंजुला चौधरी शामिल हैं। अनुबंधित शिक्षक कभी भी इस कमेटी से मिल सकते है। विश्वविद्यालय प्रशासन सभी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed