फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   containment zone become in sector 7,4, 30 or mathana villege

सेक्टर 4, 7 व 30 और गांव मथाना में कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
containment zone become in sector 7,4, 30 or mathana villege
कंटेंमेंट जोन के चलते किया गया सील डयूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान - फोटो : Kurukshetra
सेक्टर 4, 7 व 30 और गांव मथाना में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। ये जानकारी उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि सेक्टर 4, 7 व 30 और गांव मथाना में कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, प्रशासन ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही सेक्टर 4 में मकान नंबर 1084, सेक्टर-7 में मकान नंबर 866, सेक्टर 30 में मकान नम्बर 452 व गांव मथाना में सुखबीर के घर के रिहायशी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन व गांव मथाना में सुंदर लाल के घर से चंद्रभान के घर तक के क्षेत्र को बफर जोन में शामिल करते हुए सेनिटाइज करने के आदेश दिए है। यहां प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कंटेनमेंट और बफर जोन में किसी भी व्यक्ति की मूवमेंट नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

बाक्स
प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर
----------------------------------
उपायुक्त ने सेक्टर 4, 7 व 30 के कंटेनमेंट व बफर जोन के लिए एचएसवीपी के संपदा अधिकारी योगेश रंगा के मोबाईल नंबर 89012-06111, 01744-232785 व गांव मथाना के लिए बीडीपीओ पिपली साहब सिंह के मोबाइल नंबर 89300-02020, 01744-275505 हैल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जिले के 2 क्षेत्रों के कंटेनमैंट व बफर जोन से मिली राहत
---------------------------------------------------------
स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार माडल टाउन पिहोवा में शिव चक्की के पीछे वार्ड-16 पिहोवा व पिरथु कालोनी पिहोवा में सोहन सिंह के घर से सोनू के घर, पीछे टाउन पार्क वार्ड-11 के कंटेनमेंट जोन व इनके आसपास के बफरजोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समयावधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भी अभी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टैंस, मास्क लगाने के नियमों की पालना करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed