फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Consumers expressed anger over gas shortage and blocked the Rajgarh-Ambala road for two hours.

Kurukshetra News: गैस किल्लत पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा राजगढ़-अंबाला रोड पर दो घंटे लगाया जाम

Sun, 29 Mar 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Mar 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Consumers expressed anger over gas shortage and blocked the Rajgarh-Ambala road for two hours.
पिहोवा। सिलिंडर न मिलने पर रोड जाम करके प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ता। संवाद
पिहोवा। एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत के कारण कई दिनों से एजेंसियों के बाहर लाइनों में लग रहे नाराज उपभोक्ता शनिवार को नेशनल हाइवे 152 राजगढ़-अंबाला रोड पर एकत्रित हो गए और करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान लोगों ने सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया और एजेंसियाें व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण नेशनल हाइवे पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले कई दिनों से उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके कारण घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बावजूद समय पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही, जबकि कुछ जगहों पर खुलेआम सिलिंडर दिए जा रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल व अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि सिलिंडरों की आपूर्ति को जल्द सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद प्रशासन के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि एलपीजी गैस सिलिंडर व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए। प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी की आज शादी है। परंतु उनके पास सिलिंडर नहीं है, जिससे बरातियों के लिए खाना पकाने की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि एलपीजी गैस के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत व समस्या के लिए जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 01744-294418 जारी किया है। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कोई भी उपभोक्ता इस नंबर पर फोन करके अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा सकता है। इस टोल फ्री नंबर के लिए विभाग के कर्मचारी राघव व रोहित की ड्यूटी तय की है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि सिलिंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनाधिकृत प्रयोग रोकने के लिए उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जांच करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed