फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Consumers are troubled by the increased electricity bills, anger is becoming visible

Kurukshetra News: बढ़े बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ता, दिखाई देने लगा रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Consumers are troubled by the increased electricity bills, anger is becoming visible
कुरुक्षेत्र। हरि नारायण।
कुरुक्षेत्र। बिजली बिलों में की गई बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं को झटका लगा है। भारी भरकम बिल देखकर उपभोक्ताओं के पसीने छूट रहे हैं। कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को भेजे गए बिलों में प्रति यूनिट 10 रुपये तक पड़ रही है। अप्रैल 2025 से पहले प्रति यूनिट बिजली छह से सात रुपये पड़ रही थी, लेकिन नए बिल नौ से 10 प्रति यूनिट के हिसाब से थमाए गए हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्लैब रेट बढ़ाने, एफएसएस, फिक्स चार्ज लगा देने से बिजली काफी महंगी हो गई है।
विज्ञापन



इस बार बिल आया ज्यादा : हरिनारायण
शांति नगर निवासी हरिनारायण ने बताया कि हर माह उनका बिल 450 से 500 रुपये आ रहा था। अब उनका बिल एक हजार आया है। बिजली निगम ने बिल में कई सरचार्ज लगाकर बिल भेजा है। इससे उन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन



सरकार बिगाड़ रही बजट : जगिंद्र कौर
मथाना निवासी जगिंद्र कौर ने कहा कि उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल मिल रहे हैं। सिंह ने कहा कि बिल में सरचार्ज जुड़ने के बाद बिल ज्यादा आ रहे हैं। कुछ मामलों में, बिलों में स्थायी चार्ज भी बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका बिल इस बार 968 आया है। पहले 300 से 400 बिल आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed