फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Construction work on broken roads of Sector 2, 3 and 4 will be completed soon.

Kurukshetra News: सेक्टर सेक्टर दो, तीन व चार की टूटी सड़कों का जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Construction work on broken roads of Sector 2, 3 and 4 will be completed soon.
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर दो, तीन व चार में लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए तीन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इन तीन सडक़ों के निर्माण कार्य पर सरकार की तरफ से 67 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अधिकारी विशेष फोकस रखेंगे।
विज्ञापन


विधायक देर सायं सेक्टरों की सड़कों के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर लोगों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सेक्टर दो में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली मारुती सुजुकी शो रूम के सामने वाली सडक़, सेक्टर तीन गुरुद्वारा साहिब के सामने 39 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क तथा सेक्टर चार में विज्डम स्कूल के सामने वाली सड़क के निर्माण कार्य शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण कार्य पर लगभग 18 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर की सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरु किया जा रहा है। इस शहर में आने वाले कुछ समय में कोई भी सड़क टूटी हुई नहीं रहेगी। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा टूटी सड़कों का सर्वे करके एस्टीमेट तैयार कर लिए गए है और सरकार से अनुमति मिलते ही सड़कों का निर्माण कार्य धीरे-धीरे पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, भाजपा नेता रामपाल पाली, दुष्यंत बख्शी, अमित सैनी, राजन जैन, सुल्तान सहित अन्य गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed