{"_id":"57449bc24f1c1bb51569214a","slug":"constable-dead-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबीयत खराब होने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबीयत खराब होने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 24 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की तबीयत खराब होने से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला कारागार अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि सिपाही अशोक निवासी गांव बिजना करनाल सोमवार की रात को ड्यूटी पर था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर दर दिया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था। सिपाही अशोक की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था। वो शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर था।
विज्ञापन