{"_id":"6287f5612bfb1f03df7dede8","slug":"congressmen-s-fury-march-against-inflation-kurukshetra-kurukshetra-news-knl108848954","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का रोष मार्च
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में रोष मार्च निकालते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने शहर में रोष मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे पहले शिवाला रामकुंडी परिसर में एकत्रित हुए। इसके बाद विधायक मेवा सिंह की अगुवाई में मुख्य मार्गों से रोष मार्च निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां तहसीलदार सुरेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आज देश का हर व्यक्ति भाजपा की सरकार से दुखी है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम लगातार बढ़ रहे है। इस महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाला व्यक्ति इतनी महंगाई में कहां से अपने परिवार का पालन पोषण करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान रसोई गैस के मूल्य को लेकर भाजपा के नेता अपने कपड़े उतारकर सड़कों पर प्रदर्शन किया करते थे, लेकिन आज उन्हीं की सरकार में गैस का दाम एक हजार रुपये पार कर गया है, लेकिन अब वही भाजपा नेता चुप हैं और जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल को याद करने लगी है। जब हुड्डा मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश की जनता खुशहाल थी और सभी वर्गों की सुनवाई होती थी। आज भाजपा के राज में किसी भी वर्ग की न तो कोई सुनवाई हो रही है और न ही किसी का कोई काम हो रहा है। आज हर व्यक्ति, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए उतरा है। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस मौके पर प्रदीप पंजेटा, दर्शन प्रजापत, तरसेम, जितेंद्र गिल, कुलदीप नारंग, अश्वनी शर्मा, राजन, रोहित शर्मा, मेहर सिंह, भीम मलिक, संजीव, शालू बंसल, रोहित गर्ग, राकेश खुराना, मुकेश, अक्षय, विनीत सैनी, जयपाल आदि मौजूद रहे।