फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress which enjoyed power for 55 years is responsible for the pitiable condition of farmers: Nayab Saini

किसानों की दयनीय हालत की जिम्मेदार है 55 सालों तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Congress which enjoyed power for 55 years is responsible for the pitiable condition of farmers: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। कुवि परिसर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शु
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में वीरवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समृद्ध भारत तभी बनेगा, जब हमारा किसान खुशहाल और आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और किसानों की दयनीय हालत का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

यह अभियान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की संयुक्त पहल है। अभियान के तहत देश में दो हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं जो गांव-गांव जाकर लगभग 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद करेंगी। किसानों को स्थानीय जलवायु, मिट्टी और फसलों के अनुरूप विशेष सुझाव दिए जाएंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश में किसानों की फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए 15 दिनों का विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान की दयनीय स्थिति की जिम्मेदार 55 साल तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस सरकार है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार किसानों को सशक्त और मजबूत करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के समय किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया कि यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो एमएसपी को खत्म कर देंगे जबकि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री वर्ष 2014 से किसानों के हित में लगातार फसलों पर एमएसपी को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष को किसान हित के बारे में सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए फिर दूसरों पर अंगुली उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में खेतों में हुई आग की घटनाओं के कारण प्रभावित किसानों को भी हमारी सरकार ने फसली नुकसान की भरपाई के रूप में 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया है। सरकार का हर कदम किसान को मजबूत करने का है।


किसानों को 10 वर्षों में 15,145 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पद दिए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में फसलों के एमएसपी के लिए कुल सात लाख 41 हजार करोड़ रुपये दिए गए, जबकि मोदी सरकार ने 10 वर्षों में 23 लाख 61 हजार करोड़ रुपये दिए। कांग्रेस ने वर्ष 2014 तक गेहूं पर दो लाख 56 हजार करोड़ रुपये एमएसपी के रूप में दिए और मोदी सरकार ने 2014 से अब तक गेहूं पर पांच लाख 65 हजार करोड़ रुपये एमएसपी दिया। इसी प्रकार, दालों पर कांग्रेस ने 1900 करोड़ रुपये दिए, जबकि वर्तमान सरकार ने 98 हजार करोड़ रुपये दिए। ऑयल सीड्स, कपास, खोपरा, जूट इत्यादि फसलों पर भी एमएसपी बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के बड़े नेता कुछ बोलते नहीं है, लेकिन ट्वीट जरूर करते हैं। वे समझें कि कांग्रेस ने 10 साल के शासन में प्रदेश के किसानों को केवल 1155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 15,145 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानों को सशक्त और मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की आय में बढ़ोतरी करने का काम कर रहे हैं।




सभी फसलों पर एमएसपी देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय किया है। किसानों को मार्केट के जोखिम से बचाने के लिए भावांतर भरपाई योजना चलाई और इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को लगभग 111 करोड़ रुपये भावांतर के रूप में देने का काम किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के करीब 20 लाख किसानों के खातों में छह हजार 563 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है। किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से पिछले 10 सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में एमएसपी पर फसल खरीद के एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये डाले हैं।

कुरुक्षेत्र। कुवि परिसर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शु

कुरुक्षेत्र। कुवि परिसर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed