फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress staged a strong protest under the MNREGA Bachao Sangharsh.

Kurukshetra News: कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Congress staged a strong protest under the MNREGA Bachao Sangharsh.
कुरुक्षेत्र। जिला उपायुक्त के बाहर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विरोध प्रदर्शन व धरना देते कांग्र - फोटो : स्वयं
कुरुक्षेत्र। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंगलवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जिला सचिवालय परिसर में धरना दिया। कड़ा रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इंतजार के बावजूद उपायुक्त ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ता भड़क गए और उपायुक्त कार्यालय को घेरने के लिए चले। इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह ही जिला सचिवालय परिसर पहुंच गए, जहां उन्होंंने धरना शुरू किया। पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और इसके बाद केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया, जहां मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को कमजोर करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब, मजदूर, किसान परिवारों और बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा सहारा है लेकिन हाल के समय में मनरेगा के तहत काम कम मिलने, मजदूरी भुगतान में देरी, कार्यों को रोकने और बजट में कटौती जैसी समस्याओं के कारण हजारों श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे कमजोर कर रही है जिससे ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी बढ़ रही है। मनरेगा सिर्फ रोजगार योजना नहीं बल्कि गरीबों की जिंदगी से जुड़ी योजना है। यदि इसे कमजोर किया गया तो ग्रामीण परिवारों के लिए हालात और भी खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि गांव से पलायन रोकने और मजदूरों को काम का अधिकार देने के लिए राहुल गांधी की पहल पर यूपीए सरकार यह कानून लेकर आई थी लेकिन मोदी सरकार को गांव के लोग नहीं बल्कि अडानी व अंबानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जो नया एक्ट बना है, उसमें 40 फीसदी हिस्सेदारी राज्य सरकारों की होगी और राज्य सरकार पहले ही आर्थिक बोझ के तले दबी हुई है। ऐसे में वह किस प्रकार सहयोग दे सकती है।

कुरुक्षेत्र। जिला उपायुक्त के बाहर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विरोध प्रदर्शन व धरना देते कांग्र

कुरुक्षेत्र। जिला उपायुक्त के बाहर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विरोध प्रदर्शन व धरना देते कांग्र- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed