फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress leader Prem Hingakhedi withdrew his nomination

Haryana: टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता प्रेम आजाद उतरे थे मैदान में, दीपेंद्र मनाने पहुंचे तो हुए भावुक

Mon, 16 Sep 2024 06:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 06:37 PM IST
सार

टिकट न मिलने पर कांग्रेसी नेता प्रेम हिंगाखेड़ी आजाद मैदान में उतरे थे। दीपेंद्र हुड्डा मनाने पहुंचे तो वह भावुक हो गए। नामांकन भी वापस ले लिया है। अब शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से नौ प्रत्याशी चुनाव में डटे हैं। 

विज्ञापन
Congress leader Prem Hingakhedi withdrew his nomination
प्रेम हिंगाखेड़ी से मिले दीपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में टिकट न मिलने से नाराजगी दिखाते हुए निर्दलीय तौर पर मैदान में आए कांग्रेस नेता प्रेम हिंगाखेड़ी उस समय भावुक हो उठे जब उन्हें मनाने के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंच गए। हुड्डा ने उन्हें समझाया तो वे आजाद प्रत्याशी के तौर पर भर चुके अपना नामांकन भी वापस लेने पर राजी हो गए।

विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कहने के बाद प्रेम हिंगाखेड़ी और उनकी पुत्री जिला परिषद सदस्य पिंकी हिंगाखेड़ी भी भावुक हो गई। वहीं सोमवार को नामंकन वापिस लेने के अंतिम दिन प्रेम हिंगाखेड़ी के अलावा आजाद प्रतियाशी जगमाल, राजकुमार, वर्षा, सीमा रानी और सुनीता ने भी अपना नामंकन वापस लिया है।
विज्ञापन


 प्रेम हिंगाखेड़ी पिछले करीब 10 साल से कांग्रेस में सक्रियता से जुड़े हैं और वे टिकट के लिए प्रबल दावेदारी जता रहे थे। उनकी पुत्री पिंकी हिंगाखेड़ी ने जिला परिषद सदस्य चुनाव में रामकरण काला की पुत्रवधु को हराया था। प्रेम हिंगाखेड़ी के साथ पार्टी के अनेक समर्थक भी जुड़े हैं। इसलिए अगर वह चुनावी मैदान में रहते तो निश्चित ही कांग्रेस प्रतियाशी रामकरण काला को नुकसान होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मैदान में 9 प्रतियाशी
नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन मैदान में नौ प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें मुख्य भाजपा से सुभाष कलसाना, आम आदमी पार्टी से आशा पठानिया, जननायक जनता पार्टी से रंजीता सिंह, इनेलो-बसपा गठबंधन से चंद्रभान और मिशन एकता पार्टी से कांता आलड़िया है। आजाद उम्मीदवारों को भी आज चुनाव चिन्ह दे दिए गए हैं, इनमें पवन कुमार को सेब, राजेश कुमार को सीसीटीवी कैमरा और शिवनाथ को कैंची का चुनावी निशान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed