फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress leader Kumari Selja reached Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: कुमारी शैलजा बोलीं- राहुल ही हमारे नेता, उन्हें मजबूत बनाने के लिए करना होगा जमीन पर उतर कर काम

Sun, 09 Apr 2023 03:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 03:27 PM IST
सार

कुमारी शैलजा ने कहा कि दोबारा कांग्रेस सरकार आने पर जातीय जनगणना जरूर कराई जाएगी। पार्टी ने ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं और हर स्तर पर भागीदारी बढ़ाई है।

विज्ञापन
Congress leader Kumari Selja reached Kurukshetra
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंची जहां उन्होंने यादव धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी हमारे नेता हैं और उन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।

विज्ञापन


कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल को दबाने के लिए भाजपा ने षड्यंत्र रचा लेकिन पूरे देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता वह आम लोग तथा पिछड़ा वर्ग उनके साथ खड़ा है और इस तरह लोकतंत्र को कुचलने नहीं दिया जाएगा। शैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को दबाने में लगी है।
विज्ञापन


यहां तक कि वर्ष 2011 में कांग्रेस सरकार के दौरान एकत्रित किए गए ओबीसी वर्ग के आंकड़ें भी भाजपा सरकार ने फाइलों में ही बंद कर दिए, लेकिन दोबारा कांग्रेस सरकार आने पर जातीय जनगणना जरूर कराई जाएगी। पार्टी ने ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं और हर स्तर पर भागीदारी बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी कांग्रेसी 3 राज्यों में सरकार हैं और 2 राज्यों में ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री है। सम्मेलन को कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी संबोधित किया और कहा कि ओबीसी वर्ग को हरसंभव मजबूत बनाने के प्रयास किए जाएंगे जिसके लिए कांग्रेस पार्टी यह निर्णय ले चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed