{"_id":"64328c068278bca2db005203","slug":"congress-leader-kumari-selja-reached-kurukshetra-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: कुमारी शैलजा बोलीं- राहुल ही हमारे नेता, उन्हें मजबूत बनाने के लिए करना होगा जमीन पर उतर कर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: कुमारी शैलजा बोलीं- राहुल ही हमारे नेता, उन्हें मजबूत बनाने के लिए करना होगा जमीन पर उतर कर काम
Sun, 09 Apr 2023 03:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 09 Apr 2023 03:27 PM IST
सार
कुमारी शैलजा ने कहा कि दोबारा कांग्रेस सरकार आने पर जातीय जनगणना जरूर कराई जाएगी। पार्टी ने ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं और हर स्तर पर भागीदारी बढ़ाई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंची
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंची जहां उन्होंने यादव धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी हमारे नेता हैं और उन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल को दबाने के लिए भाजपा ने षड्यंत्र रचा लेकिन पूरे देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता वह आम लोग तथा पिछड़ा वर्ग उनके साथ खड़ा है और इस तरह लोकतंत्र को कुचलने नहीं दिया जाएगा। शैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को दबाने में लगी है।
विज्ञापन
यहां तक कि वर्ष 2011 में कांग्रेस सरकार के दौरान एकत्रित किए गए ओबीसी वर्ग के आंकड़ें भी भाजपा सरकार ने फाइलों में ही बंद कर दिए, लेकिन दोबारा कांग्रेस सरकार आने पर जातीय जनगणना जरूर कराई जाएगी। पार्टी ने ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं और हर स्तर पर भागीदारी बढ़ाई है।
विज्ञापन
अभी भी कांग्रेसी 3 राज्यों में सरकार हैं और 2 राज्यों में ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री है। सम्मेलन को कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी संबोधित किया और कहा कि ओबीसी वर्ग को हरसंभव मजबूत बनाने के प्रयास किए जाएंगे जिसके लिए कांग्रेस पार्टी यह निर्णय ले चुकी है।