फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress Block Presidents appointed; District President and MLAs welcome the move.

Kurukshetra News: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को मिली नियुक्ति, जिलाध्यक्ष व विधायकों ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congress Block Presidents appointed; District President and MLAs welcome the move.
कुरुक्षेत्र। नवनियुक्त खंड अध्यक्षों का सम्मान करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, विधायक - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त खंड अध्यक्षों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा तथा शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने नवनियुक्त खंड अध्यक्षों का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सफलता उसके मजबूत संगठन पर निर्भर करती है। कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में ग्रामीण और शहरी स्तर पर भी संगठनात्मक नियुक्तियां की जाएंगी तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं और केंद्र सरकार की नीतियों को जनता के सामने रख रहे हैं, ऐसे में जिला एवं खंड स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे गांवों और शहरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएं तथा आमजन की आवाज बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेवा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का अभियान चल रहा है। जिला और खंड अध्यक्षों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना चाहिए। विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर जनहित की राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने समाज में धर्म और जाति के आधार पर विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया है, जो देशहित में उचित नहीं है। अशोक अरोड़ा ने हाल ही में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना से देश की जनता आहत है।



इनको मिली जिम्मेदारी
लाडवा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष – भगवंत सिंह विर्क
बाबैन ब्लॉक अध्यक्ष – जयपाल पंचाल
शाहाबाद शहरी ब्लॉक अध्यक्ष – प्रदीप गोयल
शाहाबाद ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष – ज्ञान सिंह
इस्माईलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष – मोहन लाल भावरा
पिहोवा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष – करनजीत सिंह चट्टा
थानेसर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष – विवेक मेहता
थानेसर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष – सुनील राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed