{"_id":"66ac27ea878196e2ca05f234","slug":"computer-operators-strike-continues-on-18th-day-people-are-facing-problems-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-121988-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते लोगों को पिछले 18 दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते अब तक 3500 रजिस्ट्रियां अटकीं हुई हैं, जिससे तहसील में काम कराने पहुंचे लोगों को रजिस्ट्रियां न होने पर परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा हड़ताल से जाति प्रमाणपत्र, खेत की फर्द, लोन से संबंधित काम, आय प्रमाण पत्र, लाइसेंस व आरसी बनाने के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। एक अगस्त को जिले भर के कंप्यूटर ऑपरेटर कंप्यूटर प्रोफेशनल जिला आईटी समिति डीआईटीएस का केंद्रीयकरण कर बजट का प्रावधान करने, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित करने, एचकेआरएनएल में भेजे सभी कर्मचारियों को डीआईटीएस में वापस शामिल करने, 58 साल उम्र तक सेवा सुरक्षा देने और अनुभव के साथ समान काम समान वेतन देने जैसी मांगें के समर्थन की मांग कर रहे हैं।
होगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव : प्रमोद नागपाल
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान प्रमोद नागपाल ने बताया कि जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर मांगों के समर्थन के लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए गए थे, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही पकड़ लिया और सारा दिन पुलिस थाने में रखने के बाद छोड़ दिया। इसके पश्चात एक हजार के करीब कंप्यूटर कर्मचारी नड्डा साहिब गुरुद्वारे पर फिर इकट्ठा हुए, तभी पुलिस की ओर से उच्च अधिकारियों से बातचीत का आश्वासन मिला। अब कल प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों से फिर से बातचीत होगी, जिसमें राज्यस्तरीय सदस्य हिस्सा लेंगे। जब तक प्रदेश सरकार कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगें नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल खत्म होने पर होगा काम : मुकेश शर्मा
मेन बाजार निवासी मुकेश शर्मा का कहना है कि वे आय प्रमाणपत्र के काम के लिए तहसील में आए है, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से काम नहीं हो पाया। पहले भी कई बार चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। अब फिर से चक्कर लगाना पड़ेगा। हड़ताल खत्म होने पर ही अब काम होगा।