फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Computer operators raised their voice in support of the demands

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बुलंद की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Computer operators raised their voice in support of the demands
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारी। विज्ञप्
कुरुक्षेत्र। विभिन्न मांगों को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने जमकर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश से आए हुए हजारों कंप्यूटर कर्मचारी देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए और अपनी मांगों समर्थन में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मांगों को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के बैनर तले जमकर रोष जताया। राज्य प्रधान विजय सिंह ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश भर के कंप्यूटर ऑपरेटरों को पक्का करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार उनकी मांगों को नहीं माना तो 15 जुलाई से काम छोड़ो आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी और कोई भी कंप्यूटर ऑपरेटर काम नहीं करेगा, जो कि पूरे प्रदेश में मांगें न मानने तक जारी रहेगा। अब सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों ने आर पार की लड़ाई-लड़ने का मन बना लिया है। राजेश कुमार ने बताया कि सरकार से मांग की कि 2767 कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से नियमितिकरण नीति में शामिल करते हुए पक्का किया जाए। सभी कर्मचारी लगभग पिछले 20 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन हर बार सरकार वादाखिलाफी कर रही है। इस मौके पर राज्य उप प्रधान विजय सहारन, राजेश गौतम, जिला प्रधान प्रमोद नागपाल, सुशील बिश्नोई, जुबेर, घनश्याम , सुभाष, सुरेंद्र, प्रवीन, संदीप राठी, राजकुमार, अनिल कुमार, दयाशंकर, अजय, दिनेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed