फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Complexity of marital relations exposed by drama, Kurukshetra

नाटक से उजागर की वैवाहिक संबंधों की जटिलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Complexity of marital relations exposed by drama, Kurukshetra
केयू में नाटक तलाक का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नाट्य उत्सव के चौथे दिन लाखा लहरी की ओर से निर्देशित एवं कृपाल कजाक लिखित ‘तलाक’ नाटक वैवाहिक संबंधों की जटिलता को उजागर कर गया। नाटक में मानवीय रिश्तों एवं रिश्तों के प्रति बढ़ती इच्छाओं को वर्तमान परिस्थितियों के साथ जोड़कर जीवन की असलियत की पोल खोली गई।
नाटक एक अनाथ युवक गुरिंदर सिंह के इर्दगिर्द घूमता है। वह कॉलेज टाइम की खूबसूरत लड़की त्रिखा से शादी करना चाहता है, लेकिन बदलते हालात में उसकी शादी एक अनाथ लड़की से हो जाती है। इस बीच त्रिखा का अपने पति से तलाक हो जाता है और युवक त्वचा रोग के बहाने अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला करता है। नाटक की कहानी कई मोड़ से गुजरती है और अंत में गुरिंदर सिंह अपनी पत्नी को तलाक देने के अपने फैसले को उलट देता है। इस प्रकार नाटक वैवाहिक संबंधों की जटिलता ओर प्रेम प्रसंग को दर्शाता है।
विज्ञापन

मुख्यातिथि मदन मोहन छाबड़ा मानद सचिव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 13 साल बाद नाट्य उत्सव की फिर से शुरुआत कर एक बेहतरीन प्रयास किया है। इस अवसर पर उनकी पत्नी डॉ. ज्योति छाबड़ा भी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबेडकर अध्ययन केंद्र के सह निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि तलाक नाटक वर्तमान जिंदगी के कड़वे सच को उजागर कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से नाटक के निदेशक डॉ. लाखा लहरी तथा नाटक की पूरी टीम को युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. महावीर, डॉ. हरदीप जोशी, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. सुनील ढीगड़ा, प्रो. परमेश, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. रमेश ढांडा, डॉ. सुमन ढांडा, डॉ. गुरचरण, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. ज्ञान चहल, डॉ. रामनिवास सहित उपस्थित रहे।

 नाटक में अभिनय करते कलाकार।  संवाद

नाटक में अभिनय करते कलाकार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed